कोलकाता में भाजपा कार्यालय के पास मिले 51 देसी बम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। कोलकाता में हेस्टिंग क्रॉसिंग इलाके में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के पास 51 देसी बम मिले हैं। भाजपा कार्यालय से कुछ मीटर की दूरी पर खिदिरपुर चौराहे के पास एक बोरे में ये बम पाए गए हैं। मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है। वहीं कोलकाता पुलिस इस मामले की जांच में …

कोलकाता। कोलकाता में हेस्टिंग क्रॉसिंग इलाके में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के पास 51 देसी बम मिले हैं। भाजपा कार्यालय से कुछ मीटर की दूरी पर खिदिरपुर चौराहे के पास एक बोरे में ये बम पाए गए हैं। मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है। वहीं कोलकाता पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

बताया जा रहा है जो बम मिले हैं वो गांव के इलाकों में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। हालांकि अभी इस बात को लेकर जांच की जा रही है कि क्या सभी बम एक ही तरह के हैं या बोरी में अलग अलग तरह के बम रखे गए हैं।

आपको बता दें कि बीजेपी ने हाल ही में चुनाव से पहले अपने दफ्तर को हेस्टिंग इलाके में शिफ्ट किया था। बीजेपी का दफ्तर सेंट्रल एवेन्यू में है, लेकिन चुनाव के दौरान तमाम कार्य यहीं पर हुए थे। चुनाव के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठकें भी इसी दफ्तर में हुईं।

संबंधित समाचार