शाहजहांपुर: पेड़ से लटका मिला शिक्षक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव सीतापुर और कढ़ैया के बीच में रविवार सुबह एक खेत में पेड़ से शिक्षक का शव फंदे से लटका मिला। खेतों की तरफ घास काटने गए ग्रामीणों ने शिक्षक का शव पेड़ से लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस और परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद परिवार और …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव सीतापुर और कढ़ैया के बीच में रविवार सुबह एक खेत में पेड़ से शिक्षक का शव फंदे से लटका मिला। खेतों की तरफ घास काटने गए ग्रामीणों ने शिक्षक का शव पेड़ से लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस और परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद परिवार और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पेड़ पर लटका शिक्षक का शव नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने उसके साढ़ू समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

खुटार क्षेत्र के गांव बेला निवासी धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व उनके 34 वर्षीय पुत्र अमित कुमार वर्मा की शादी थाना बंडा के गांव बसंतापुर निवासी राखी से हुई थी। शादी होने के बाद अमित कुमार वर्मा ससुराल में ही रहने लगा था और वहीं प्राइवेट स्कूल, कोचिंग में पढ़ाता था।

अमित कुमार वर्मा का फाइल फोटो।

मृतक के पिता धर्मेंद्र कुमार वर्मा का आरोप है कि शनिवार को उसके पुत्र अमित कुमार वर्मा को गांव नरौठा हंसराम निवासी सगे साढ़ू, साढ़ू के पिता, ताऊ का लड़के ने फोन करके जमीनी विवाद को लेकर बुलाया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे अमित कुमार को फोन आने के बाद गांव नरौठा हंसराम निवासी साढ़ू के घर जाने की बात कहकर बाइक से निकले थे।

जमीनी विवाद को लेकर उसके साढ़ू, साढ़ू के पिता, ताऊ के लड़के ने मारपीट की और उक्त लोगों ने खुटार जोगराजपुर मार्ग पर करीब दो सौ मीटर दूर पर गाव सीतापुर कढ़ेया के बीच गन्ने के खेत में एक पेड़ में अंगोछे के फंदे से लटका दिया। जिससे अमित कुमार वर्मा की मौत हो गई।

मृतक के पिता धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने पुत्र के साढ़ू, उसके पिता, ताऊ के लड़के के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने दी गई तहरीर पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। मृतक की पत्नी राखी देवी, सात वर्षीय पुत्र अमूल, पिता धर्मेंद्र कुमार, सास अंगुरा देवी, बहन रोली का रो रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार