बरेली: उत्तराखंड की एक मंत्री के रिश्तेदार ने बसा ली अवैध कॉलोनी
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर तीन के पास ओम साईं इन्कलेव नाम की एक कॉलोनी को बसाया गया है। यह कालोनी उत्तराखंड के एक नेता के रिश्तेदार की बताई जा रही है। कालोनी बनाने के लिए बीडीए से स्वीकृति नहीं ली गई है लेकिन इस कालोनी …
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर तीन के पास ओम साईं इन्कलेव नाम की एक कॉलोनी को बसाया गया है। यह कालोनी उत्तराखंड के एक नेता के रिश्तेदार की बताई जा रही है। कालोनी बनाने के लिए बीडीए से स्वीकृति नहीं ली गई है लेकिन इस कालोनी की सड़कों को रामगंगानगर परियोजना की सड़कों से जोड़ दिया गया है।
योजना के रास्ते ही कालोनी में बिजली की सप्लाई भी हो रही है। इसकी जानकारी होने पर रविवार को बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने तुरंत बुलडोजर मंगवाकर कालोनी के रास्ते को खुदवा दिया।
बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि सेक्टर तीन से लगी अवैध कालोनी की सड़कें और बिजली योजना से जोड़ दी गई है। अवैध कालोनी का ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित जेई सुनील गुप्ता से मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
