यूपी: बसपा नेता चौधरी मोहम्मद इस्लाम ने थामा रालोद का दामन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रधान महासचिव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चौधरी मोहम्मद इस्लाम ने सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की। उसके बाद मोहम्मद इस्लाम ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की और मिशन 2022 की चुनावी तैयारियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की …

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रधान महासचिव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चौधरी मोहम्मद इस्लाम ने सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की।

उसके बाद मोहम्मद इस्लाम ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की और मिशन 2022 की चुनावी तैयारियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा ने बताया कि पार्टी के बढ़ते जनाधार व जनता के मध्य जयंत चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता से कई दलों के राजनेता आने वाले दिनों में पार्टी में शामिल होंगे।

कौन हैं चौधरी मोहम्मद इस्लाम

चौधरी मोहम्मद इस्लाम 1989 में बसपा के टिकट पर कैराना लोकसभा चुनाव लड़ें,और 1993 में बसपा के ही टिकट से थानाभवन विधानसभा सीट पर भी चुनाव लड़ें। वह शामली विधानसभा के प्रत्याशी भी रहे।

संबंधित समाचार