अमरोहा : रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत, 35 यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा। मंगलवार की सुबह हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत होने से करीब 35 यात्री घायल हो गए। बस में फंसे यात्रियों की चीख पुकार सुनकर अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जोया सीएचसी एवं जिला अस्पताल में भर्ती में कराया। जबकि चार …

अमरोहा। मंगलवार की सुबह हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत होने से करीब 35 यात्री घायल हो गए। बस में फंसे यात्रियों की चीख पुकार सुनकर अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जोया सीएचसी एवं जिला अस्पताल में भर्ती में कराया। जबकि चार की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

मंगलवार की सुबह करीब चार बजे हापुड़ डिपो की बस सुल्तानपुर से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर चौधरपुर के पास पहुंची तो बस चालक को नींद की झपकी आ गई और बस ट्रक से जा टकराई। भीषण सड़क हादसे में बस सवार करीब 35 यात्री घायल हो गए।

घायल यात्रियों की चीख पुकार के बाद ग्रामीण और हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डिडौली इंस्पेक्टर मोहित चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि कुछ यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं चालक रोहित शर्मा और उसके साथी परिचालक गंभीर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डिडौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि घायल यात्री शब्बीर की तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हादसे में ये लोग हुए घायल
सड़क हादसे में राजेश कुमार, अंकित कुमार, हसीब अहमद, मनोज कुमार, बांकेलाल, शिवतरन, पप्पू सिंह, श्रद्धा, सोनू, पूनम, रामराज, रिजवान, अजीत सिंह, अनुम, शादाब समेत 35 यात्री घायल हुए हैं। ज्यादातर घायल यात्री सुल्तानपुर, बस्ती, फैजाबाद व सीतापुर जनपद के हैं।

संबंधित समाचार