मुरादाबाद: कुलदीप हत्याकांड में पुलिस का सहयोग करने पर मुस्तफा किया गया सम्मानित
मुरादाबाद, अमृत विचार। स्पेयर पार्ट्स कारोबारी कुलदीप गुप्ता की हत्या का खुलासा करने में पुलिस का सहयोग करने वाले मुस्तफा को सम्मानित किया गया। मंगलवार को एसपी सिटी ने मुस्तफा को प्रशस्ति पत्र और पांच हजार रुपये नकद दिए। सीओ हाइवे महेश कुमार गौतम व इंस्पेक्टर पाकबड़ा योगेंद्र कृष्ण यादव मौजूद रहे। चार जून को …
मुरादाबाद, अमृत विचार। स्पेयर पार्ट्स कारोबारी कुलदीप गुप्ता की हत्या का खुलासा करने में पुलिस का सहयोग करने वाले मुस्तफा को सम्मानित किया गया। मंगलवार को एसपी सिटी ने मुस्तफा को प्रशस्ति पत्र और पांच हजार रुपये नकद दिए। सीओ हाइवे महेश कुमार गौतम व इंस्पेक्टर पाकबड़ा योगेंद्र कृष्ण यादव मौजूद रहे।
चार जून को अज्ञात लोगों ने पाकबड़ा से कारोबारी कुलदीप गुप्ता का अपहरण कर लिया था। कुलदीप गुप्ता अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मझोला थानाक्षेत्र के मिलन विहार में रहते थे। अपहरण के बाद बदमाशों ने बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र में उनकी हत्या करके शव खंती में फेक दिया था।
इस दौरान हत्यारोपियों ने चार लाख रुपये की फिरौती भी वसूल ली थी।घटना का खुलासा करने में कुलदीप गुप्ता की दुकान पर काम करने वाले मुस्तफा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसके द्वारा बताये गये व्यक्ति को रकम देते समय फोटो खींच लिया था। इतना ही नहीं उसने कुलदीप गुप्ता से जो फोन पर वार्ता हो रही थी, उसकी रिकार्डिंग भी कर ली थी।
मुस्तफा ने एक आरोपी का फोटो और काल रिकार्डिंग पुलिस को सौंप दी थी। इन्हीं दोनों साक्ष्यों के आधार पर ही पुलिस की विवचेना को गति मिल सकी। मुस्तफा के सहयोग के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने उसे प्रशस्ति पत्र और पांच हजार रुपये पुरस्कार देने का ऐलान किया था। मंगलवार को एसपी सिटी ने उसे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
