मुरादाबाद : मेडिकल स्टोरों पर अफसरों ने मारे छापे, दवाओं के भंडारण में मिली कमियां
मुरादाबाद, अमृत विचार। मेडिकल स्टोरों में मिल रही गड़बड़ी की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने मझोला क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। टीम ने तीन मेडिकल स्टोर को चेक किया तो तमाम कमियां मिली। कोई दवा के बिल नहीं दिखा सका तो कोई बिक्री की जाने वाली दवाओं के अभिलेख …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मेडिकल स्टोरों में मिल रही गड़बड़ी की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने मझोला क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। टीम ने तीन मेडिकल स्टोर को चेक किया तो तमाम कमियां मिली। कोई दवा के बिल नहीं दिखा सका तो कोई बिक्री की जाने वाली दवाओं के अभिलेख नहीं दिखा सका। नशे में प्रयोग की जाने वाली दवाओं के भंडारण में भी कमियां मिली। टीम ने तीन नमूने लेकर जांच को लैब भेज दिए हैं। बिल न दिखा पाने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
पिछले कई दिनों से मझोला क्षेत्र में जयंतीपुर स्थित कुछ मेडिकल स्टोरों में गड़बड़ी की शिकायत एएसपी अनिल कुमार यादव को मिल रही थी। शिकायत यह भी थी कि यहां पर डाक्टर के पर्चे के बिना ही प्रतिबंधित दवाइयां आसानी से लोगों को उपलब्ध करा दी जाती है। इसके बाद उन्होंने मझोला पुलिस व सहायक आयुक्त औषधि के नेतृत्व में जयंतीपुर स्थित राधे, चौधरी व तस्लीम मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान वहां पर तमाम गड़बड़ी मिली। कहीं पर दवाओं का भंडारण सही नहीं था तो कहीं पर दवाओं के बिल नहीं थे।
विक्रय की जाने वाली दवाओं का भी ब्यौरा कंपलीट नहीं मिला। नशे में प्रयोग की जाने वाली दवाओं की छानबीन की तो उसमे में गड़गड़ी मिली। आपत्तिजनक दवाएं मिलने पर टीम ने तीन नमूनों को जांच के लिए भेज दिया। कार्रवाई के बाद अफसरों ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने में गड़बड़ी पाई जाती है व बिल न दिखा पाने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। अचानक हुई छापामार कार्रवाई के दौरान अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
