लखीमपुर खीरी: नामजद पांचों आरोपियों ने तीन बहनों के साथ किया था सामूहिक दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। तीन बहनों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पुलिस की अब तक की जांच में सही पाई गई है। पुलिस ने मंगलवार की शाम को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को शहर की पुलिस चौकी महेवागंज क्षेत्र …

लखीमपुर खीरी। तीन बहनों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पुलिस की अब तक की जांच में सही पाई गई है। पुलिस ने मंगलवार की शाम को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
शुक्रवार को शहर की पुलिस चौकी महेवागंज क्षेत्र की दो सगी बहनें अपनी मौसेरी बहन के साथ दूर के रिश्ते के नाना के साथ मजदूरी करने गईं थीं।

जहां आरोपी रिश्तेदार नाना ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर तीनों बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने काफी टालमटोल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की तो आरोप सही पाये गए। इसके बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी विजय ढुल ने बताया कि पुलिस ने गहराई से पूरे प्रकरण की जांच की। जांच के दौरान पीड़िताओं के दर्ज कराये गये बयानों, स्वतन्त्र गवाहों, मौका मुआयना रिपोर्ट, परिस्थितिजन्य साक्ष्य, मोबाइल सर्विलांस साक्ष्य और वीडियो साक्ष्य की जांच की गई। जांच में प्रथम दृष्टया संलिप्तता सिद्ध होने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब सभी को कोर्ट के सामने पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

संबंधित समाचार