अमरोहा: जहरीली शराब के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अमरोहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में ब्लॉक कार्यालय पर जहरीली शराब के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हसनपुर ब्लॉक में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह …

अमृत विचार, अमरोहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में ब्लॉक कार्यालय पर जहरीली शराब के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हसनपुर ब्लॉक में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह कटारिया ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर प्रदेशभर में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में अमरोहा जनपद के सभी ब्लॉक पर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। हसनपुर ब्लॉक में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था कायम करने में फेल हो रही है। जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे पहले भी जहरीली शराब पीने से प्रदेश में कई लोगों की मौत हो चुकी है।

संबंधित समाचार