मुरादाबाद: पुलिस ने बीस हजार का इनामी बदमाश दबोचा, एक करोड़ की ठगी के बाद हुआ था फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। नागफनी पुलिस ने 20 हजार रूपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब एक करोड़ रुपए की ठगी करके फरार हो गया था। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। पिछले सात साल से वह पंजाब में छिप कर रह रहा था। आरोपी वहां कबाड़ी का …

मुरादाबाद। नागफनी पुलिस ने 20 हजार रूपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब एक करोड़ रुपए की ठगी करके फरार हो गया था। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। पिछले सात साल से वह पंजाब में छिप कर रह रहा था। आरोपी वहां कबाड़ी का काम करता था।

एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि छह जनवरी 2015 को सिविल लाइंस की जिगर कालोनी निवासी कमर अली खान ने मोहम्मद कबीर उर्फ हाजी निवासी दौलत बाग के खिलाफ नागफनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने करीब 10-11 लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनकी रकम हड़प ली थी।

संबंधित समाचार