बरेली: बिजली नहीं आई तो ग्रामीणों ने कर दी कर्मचारियों की पिटाई, 8 पर रिपोर्ट
फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। विद्युत सप्लाई ठीक न होने पर गुस्साए गांव के लोगों ने बिजली निगम के दो संविदा कर्मियों को पीट दिया। डायल 112 के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना …
फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। विद्युत सप्लाई ठीक न होने पर गुस्साए गांव के लोगों ने बिजली निगम के दो संविदा कर्मियों को पीट दिया। डायल 112 के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव निवडिया निवासी पंकज मिश्रा ने बताया कि वह बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी है। उसका साथी थाना क्षेत्र के गांव सुकटिया अंबेडकर निवासी राजू है जो लाइनमैन है। वह बिजली फॉल्ट ठीक करने के लिए जा रहे थे। गांव के दबंगों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया। दोनों बिजली कर्मचारियों को आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। संविदा कर्मियों ने डायल 112 पर फोन कर दिया। पुलिस को देखकर दबंग दोनों कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
कर्मचारियों ने बताया कि जेई के आदेश पर देहात में बंडिया फीडर पर हुए डबल पोल पर फॉल्ट ठीक करने जा रहे थे। डगरोली और खजुरिया इलाका शिवपुरी के पास वीरेश, संदीप, धर्म सिंह, राजीव, शिव नंदन, भारत सिंह, बृजेश, परशुराम आदि ने उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी। दोनों कर्मचारियों के शरीर पर कई चोटों आई। कर्मचारियों ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
बिजली कर्मचारियों पर लगा वसूली करने का आरोप
लोगों का कहना है कि बिजली कर्मचारी क्षेत्र में बिजली सप्लाई के नाम पर जबरदस्त वसूली करते हैं। किसानों से गेहूं की सीजन में गेहूं और धान की सीजन में धान आदि भी ले जाते हैं। अगर रात में कहीं कोई फॉल्ट हो जाए तो अधिकारियों के आदेश के बाद भी ठीक करने के लिए वह लोग सुविधा शुल्क की मांग करते हैं। सूत्रों ने बताया कि किसानों ने सुविधा शुल्क देने से मना किया, इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया जिसको लेकर मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
