बदायूं: मिक्सर मशीन के नीचे दबे 6 श्रमिक, एक की मौत, दो गंभीर हालत में बरेली रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, दातागंज। थाना हजरतपुर के गांव जमालपुर के पास लिंटर डालने में प्रयोग होने वाली मिक्सर मशीन के नीचे छह श्रमिक दब गए। एक श्रमिक की मौक ही पर ही मौत हो गई जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार देने के बाद दो श्रमिकों को बरेली रेफर किया गया है। शेष को सामान्य …

अमृत विचार, दातागंज। थाना हजरतपुर के गांव जमालपुर के पास लिंटर डालने में प्रयोग होने वाली मिक्सर मशीन के नीचे छह श्रमिक दब गए। एक श्रमिक की मौक ही पर ही मौत हो गई जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार देने के बाद दो श्रमिकों को बरेली रेफर किया गया है। शेष को सामान्य चोट होने पर घर भेज दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए गया।

क्षेत्र के गांव बक्सेना में लिंटर डालने के लिए गांव जमालपुर से आधा दर्जन श्रमिकों को बुलाया गया था। छह श्रमिक ट्रैक्टर से मिक्सर मशीन लेकर गांव बक्सेना जा रहे थे। वह मशीन के ऊपर बैठे थे। सुबह लगभग 9 बजे से गांव से मुड़ने पर मशीन अनियंत्रित हो गई।

श्रमिकों ने रोकने की कोशिश लेकिन मशीन भारी होने की वजह से उनके ऊपर ही पलट गई। जिसके नीचे दबने से 25 वर्षीय रामौतार पुत्र प्रेमपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 वर्षीय टिंकू पुत्र यादराम और 16 वर्षीय मदन पाल पुत्र सोनपाल मशीन के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तहसील दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।

जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया है। तीन श्रमिकों को हल्की चोट होने पर प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया।

संबंधित समाचार