पीलीभीत: मंदिर के पास रखीं थीं खाने की चीजें, बंदरों का झुंड आया और खाते ही…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। किसी अज्ञात व्यक्ति ने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर बंदरों को दे दिया। इससे दो दर्जन बंदरों की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। वन विभाग को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। माधौटांडा थाना …

पीलीभीत, अमृत विचार। किसी अज्ञात व्यक्ति ने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर बंदरों को दे दिया। इससे दो दर्जन बंदरों की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। वन विभाग को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

माधौटांडा थाना क्षेत्र के गांव नवदिया सुख दासपुर में भुइया ब्रह्म देवी मंदिर के आसपास काफी संख्या में बंदर रहते हैं। मंदिर के आसपास ही बंदर मंडराते रहते हैं। श्रद्धालु खाने का सामान उन्हें देते हैं। उधर से गुजरने वाले भी कुछ न कुछ बंदरों के लिए जरूर लेकर आते हैं। हालांकि आसपास के कुछ लोग बंदरों से परेशान हैं।

बुधवार की शाम किसी ने खाने में जहर मिलाकर मंदिर के पास रख दिया। बंदरों का झुंड आया और खाते ही दो दर्जन बंदरों की मौत हो गई। देर रात कुछ लोग उधर से गुजरे तो बड़ी संख्या में बंदरों को मृत देख खलबली मच गई। नवदिया सुखदासपुर समेत आस-पास के गांव से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों में आक्रोश फैल गया। वन विभाग से मामले की जांच कर बंदरों की हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

संबंधित समाचार