बदायूं: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करियामई, अमृत विचार। इस्लामनगर-बिल्सी राजमार्ग पर गांव सग्वा रसूलपुर के पास देर रात जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना इस्लामनगर के गांव सुराही निवासी 30 वर्षीय घनश्याम पुत्र मदन लाल और अमर पाल पुत्र जमुना चरन एक बाइक से अपने …

करियामई, अमृत विचार। इस्लामनगर-बिल्सी राजमार्ग पर गांव सग्वा रसूलपुर के पास देर रात जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना इस्लामनगर के गांव सुराही निवासी 30 वर्षीय घनश्याम पुत्र मदन लाल और अमर पाल पुत्र जमुना चरन एक बाइक से अपने गांव जा रहे थे।

राजमार्ग पर जेसीबी ने बाइक मे टक्कर मार दी। बाइक चालक घनश्याम जेसीबी के अगले हिस्से के नुकीले भाग पर जा गिरा। साथी को भी गंभीर चोट आईं। किसी ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को रुदायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

घनश्याम का फाइल फोटो।

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां घनश्याम की मौत हो गई और दूसरे का उपचार चल रहा है। मृतक की पत्नी सोनम ने जेसीबी के चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव सुराही के ग्राम प्रधान केपी मौर्य ने बताया कि गांव के पास ही खुदाई का काम चल रहा था। जिसकी जानकारी पुलिस को भी है। आरोप लगाया कि पुलिस जेसीबी पर कार्रवाई करते हुए मामला अज्ञात में दर्शाना चाहती है।

संबंधित समाचार