बरेली: जिले में निकले छह संक्रमित, एक भी मौत नहीं, 8582 लोगों ने लगवाया टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में छह नए कोरोना संक्रमित मिले। मौत एक भी नहीं हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में छह नए कोरोना संक्रमित मिले। मौत एक भी नहीं हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को 5803 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 5797 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान में सक्रिय मामले की संख्या भी घटकर 439 रह गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार संक्रमितों को स्थितिवार होम आइसोलेशन व कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले में 8582 लोगों ने लगवाया टीका
बुधवार को जिले में कुल 8582 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। जिले में 18 साल से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने का 8000 का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 5514 युवाओं ने सेंटरों पर पहुंचकर टीका लगवाया। करीब 67 फीसदी युवा वैक्सीन लगवाने पहुंचे। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण का आंकड़ा भी बढ़ गया।

इस आयु वर्ग में 7000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से 3939 लोगों को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह के मुताबिक ने बताया कि करीब 43 फीसदी लोगों ने टीका लगवाया।

संबंधित समाचार