अयोध्या: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के कुमारगंज थाना क्षेत्र के पिठला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय विवाहिता का शव घर के भीतर कमरे में लगे हुक के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना पर पहुंची कुमारगंज पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कुमारगंज अंतर्गत पिठला गांव …

अयोध्या। जनपद के कुमारगंज थाना क्षेत्र के पिठला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय विवाहिता का शव घर के भीतर कमरे में लगे हुक के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना पर पहुंची कुमारगंज पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कुमारगंज अंतर्गत पिठला गांव में गुरुवार की अपराहन करीब 4ः30 बजे 22 वर्षीय विवाहिता आरती पत्नी राम मनोरथ का शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के छत में लगे हुक के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला।

घटना की जानकारी परिजनों द्वारा थाना कुमारगंज को पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी होते ही थाना कुमारगंज के एसएसआई राजाराम व चौकी इंचार्ज आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय दल बल के साथ घटनास्थल पिठला गांव पहुंचे तथा मौका मुआयना करते हुए घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो सकी थी पुलिस को मायके वालों के आने का इंतजार है।

संबंधित समाचार