बरेली: कोरोना ने दिया अभयदान, अब कसेगा बिजली बकाएदारों पर शिकंजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद अब फिर से बिजली के बड़े बकायेदारों के खिलाफ बड़े पैमाने पर वसूली अभियान चलाने की तैयारी है। 10 हजार से अधिक वाले बकायेदारों की सूची तैयार हो रही है। जिसके बाद उनसे बकाया बिजली बिल की वसूली की जाएगी। बिजली निगम और विजिलेंस ने …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद अब फिर से बिजली के बड़े बकायेदारों के खिलाफ बड़े पैमाने पर वसूली अभियान चलाने की तैयारी है। 10 हजार से अधिक वाले बकायेदारों की सूची तैयार हो रही है। जिसके बाद उनसे बकाया बिजली बिल की वसूली की जाएगी। बिजली निगम और विजिलेंस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अगर अभियान के दौरान कटे कनेक्शन पर बिजली जलती मिली तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बिजली निगम सालों से बिजली बिल का भुगतान न करने वालों पर बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। जिले में एक लाख से अधिक बिल के बड़े बकायेदारों की कुर्की की जाएगी, जिसकी कार्ययोजना विभाग ने कर ली है। शहर के चारों डिवीजनों में 1 लाख से अधिक के बकायेदारों की सूची बनाकर तैयार की जा रही है।

शहर में 30 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर विभाग का करीब 54 करोड़ रुपए बकाया है जिसकी वसूली को लेकर बिजली निगम ने अभियान भी शुरू करने जा रहा है। अब 1 लाख से अधिक के बकायेदारों की सूची बनाकर उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। शहर एसई नंद किशोर मिश्र ने बताया कि 24 घंटे बिजली देने के लिए विभाग हर तरह से प्रयास कर रहा है। इसको लेकर उपभोक्ताओं को भी समय से बिजली का बिल जमा करना होगा।

संबंधित समाचार