अमेरिकी शहर ऑस्टिन में गोलीबारी में 13 लोग घायल, हमलावर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेरिका/ऑस्टिन। अमेरिका में टेक्सास प्रांत के ऑस्टिन शहर में शनिवार सुबह गोलीबारी में 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को अभी गिरफ्तार नहीं किया है। ऑस्टिन पुलिस के अंतरिम प्रमुख जोसेफ चाकोन ने कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। संवाददाता सम्मेलन के मुताबिक किसी की भी मौत नहीं …

अमेरिका/ऑस्टिन। अमेरिका में टेक्सास प्रांत के ऑस्टिन शहर में शनिवार सुबह गोलीबारी में 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को अभी गिरफ्तार नहीं किया है। ऑस्टिन पुलिस के अंतरिम प्रमुख जोसेफ चाकोन ने कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। संवाददाता सम्मेलन के मुताबिक किसी की भी मौत नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि बार और रेस्त्रां वाले एक मशहूर इलाके में देर रात डेढ़ बजे से पहले गोलीबारी हुई। गोलीबारी के वक्त वाहनों की आवाजाही बंद करने के लिए इलाके में अवरोधक लगा दिए गए थे। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किस वजह से गोलीबारी हुई।

चाकोन ने बताया कि 11 घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जबकि एक अन्य घायल को अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति को गोली लगी थी और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। अंतरिम पुलिस प्रमुख ने कहा, ”हमारे अधिकारी तुरंत हरकत में आए।

उन्होंने फौरन कई घायलों की जान बचाने के लिए कदम उठाए।” उन्होंने बताया कि हमलावर को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस के पास संदिग्ध की ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर एक पुरुष था। जांचकर्ता घटनास्थल से निगरानी वीडियो और अन्य सबूत खंगाल रहे हैं।

संबंधित समाचार