लखीमपुर खीरी: भाई ने ही गला घोंटकर की थी सौरभ की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैगलगंज (लखीमपुर खीरी), अमृत विचार। मैगलगंज थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में हुई किशोर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। बड़े भाई ने तार से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याभियुक्त को मय आलाकत्ल गिरफ्तार कर लिया। फत्तेपुर चौकी क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी राम विजय के 14 वर्षीय पुत्र …

मैगलगंज (लखीमपुर खीरी), अमृत विचार। मैगलगंज थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में हुई किशोर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। बड़े भाई ने तार से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याभियुक्त को मय आलाकत्ल गिरफ्तार कर लिया।

फत्तेपुर चौकी क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी राम विजय के 14 वर्षीय पुत्र सौरभ उर्फ गोलू का शव उसके ही घर में शुक्रवार को बरामद हुआ था। राम विजय ने गांव के ही चार लोगों पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने के कारण हुई मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस की तफ्तीश में चौंकाने वाला कारण सामने आया। मामूली विवाद में सौरभ की हत्या उसके ही बड़े भाई शिवकुमार ने की। नए व पुराने बैग में कपड़े रखने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद गुस्साये शिवकुमार ने तार से छोटे भाई का गला कस दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस हिरासत में शिवकुमार ने स्वीकार किया कि सौरभ की मौत होने के बाद अपने बचाव में उसने नाटक किया था। घर के अंदर रखे बक्सों के कपड़े निकालकर अस्त-व्यस्त कर दिए थे। गांव में उसने यह बात फैलाई थी कि सौरभ कहीं गायब हो गया और ग्रामीणों के एकत्र होने के बाद घर में घुसने पर उसका शव बरामद होने के बाद किसी और द्वारा हत्या किये जाने की बात कही थी।

मृतक के पिता राम विजय ने भी बड़े बेटे को बचाने के लिए गांव के ही चार लोगों को नामजद किया था। इंस्पेक्टर चन्द्रकान्त सिंह इस मामले की गहनता से छानबीन में जुट गए और 48 घंटे में ही उन्होंने घटना का खुलासा करते हुए न कि हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी गांव में थे ही नहीं तो पुलिस को शक हुआ

मृतक सौरभ के पिता राम विजय ने गांव के ही दीनदयाल, अरविन्द, रिंकू व सोमवारी को नामजद किया। इंस्पेक्टर चन्द्रकान्त सिंह ने रात में ही इन चारों आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली कि दीनदयाल लखीमपुर स्थित ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक है और काफी दिनों से वहीं मौजूद है।

अरविन्द फत्तेपुर में मनरेगा के तहत मजदूरी कर रहा था। रिंकू अपने दोस्त की बहन की विदा कराने घटना से एक दिन पूर्व नीमगांव गया था और सोमवारी कई दिन पूर्व धान की रोपाई करने पंजाब चला गया था। चारों आरोपियों की घटना के दिन गांव में मौजूदगी न होने से पुलिस को शक हो गया कि हत्यारा कोई नजदीकी है। इन चारों को फंसाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने अन्य लोगों से गहनता से पूछताछ की और अंत मे हत्यारोपी बड़ा भाई शिवकुमार निकला।

संबंधित समाचार