बरेली: किन्नर गुरु के घर लाखों की चोरी, थाने से भगाया
बरेली, अमृत विचार। किन्नर गुरु के घर में उनकी अनुपस्थिति में चेले ने लाखों का जेवार और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए है। …
बरेली, अमृत विचार। किन्नर गुरु के घर में उनकी अनुपस्थिति में चेले ने लाखों का जेवार और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए है।
भोजीपुरा के पीपलसाना चौधरी निवासी हाजी सलीम उर्फ पूनम किन्नर ने बताया कि वह 3 जून को काम बधाई मांगने गई थी। इसी बीच उनके घर में रहने वाली शाही की चेली ने उनके घर से सोने चांदी के जेवर के साथ पांच लाख की नकदी चोरी करके ले गई।
उन्होंने चेली की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नही चला। बाद में पता चला की वह काशीपुर में रह रही है। पीड़ित ने इसकी शिकायत भोजीपुरा पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को पीड़ित ने साथियों के साथ एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत की है।
