बरेली: डेढ़ साल बाद पटरी पर लौटी बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी
बरेली, अमृत विचार। पिछले डेढ़ साल से बंद बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (04315/16) सोमवार से पटरी पर लौट आई। पहले दिन बरेली से करीब 270 यात्रियों ने यात्रा की। जबकि, 500 लोगों ने आरक्षण कराया था। हालांकि लाकडाउन के बाद बरेली से जाने वाली यह पहली ऐसी ट्रेन थी, जिससे पहले दिन इतने अधिक यात्रियों …
बरेली, अमृत विचार। पिछले डेढ़ साल से बंद बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (04315/16) सोमवार से पटरी पर लौट आई। पहले दिन बरेली से करीब 270 यात्रियों ने यात्रा की। जबकि, 500 लोगों ने आरक्षण कराया था। हालांकि लाकडाउन के बाद बरेली से जाने वाली यह पहली ऐसी ट्रेन थी, जिससे पहले दिन इतने अधिक यात्रियों ने यात्रा की है।
इंटरसिटी बरेली जंक्शन से दिल्ली के लिए सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर छूटती है। लिहाजा यात्री तड़के साढ़े चार बजे ही जंक्शन पहुंचने लगे। यात्रियों को पहले गेट पर रोककर उनके टिकट की जांच और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया गया। सोमवार से ही बरेली-बनारस (04235/36) ट्रेन भी शुरू होनी थी लेकिन ट्रेन के लिए बरेली में रेक उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रेन को बनारस से चलाया जाएगा। मंगलवार को 4 बजकर 35 मिनट पर ट्रेन बरेली से रवाना होगी।
