लखीमपुर: दुधवा पहुंचा चंदौली का बिगड़ैल हाथी मिट्ठू उर्फ मिथुन
पलियाकलां/लखीमपुर, अमृत विचार। चंदौली का बिगड़ैल नर हाथी न्यायालय के एक आदेश के उपरांत एक विशेष ट्रक से लंबी यात्रा कर सोमवार सुबह दुधवा पहुंच गया। उसे दुधवा टाइगर रिजर्व की दक्षिण सोनारीपुर रेंज की गुलरा वन चौकी पर कड़ी सुरक्षा एवं रहने-खाने के बेहतर इंतजामों के बीच रखा गया है। उसकी देखभाल को चिकित्सकों …
पलियाकलां/लखीमपुर, अमृत विचार। चंदौली का बिगड़ैल नर हाथी न्यायालय के एक आदेश के उपरांत एक विशेष ट्रक से लंबी यात्रा कर सोमवार सुबह दुधवा पहुंच गया। उसे दुधवा टाइगर रिजर्व की दक्षिण सोनारीपुर रेंज की गुलरा वन चौकी पर कड़ी सुरक्षा एवं रहने-खाने के बेहतर इंतजामों के बीच रखा गया है। उसकी देखभाल को चिकित्सकों के अतिरिक्त प्रशिक्षित महावत ,चारा कटर एवं वन विभाग की टीम लगा दी गई है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुधवा से वनकर्मियों ,चिकित्सकों और महाबतों की टीम रविवार को चंदौली गई थी जहां से यह एक विशेष ट्रक से बिगड़ैल हाथी मिट्ठू उर्फ मिथुन को लेकर दुधवा पहुंच गई। मार्ग में हाथी के खाने के लिए महावतों ने कुछ घास आदि चारा रख लिया था। दक्षिण सोनारीपुर रेंज की गुलरा वन चौकी पहुंचने पर उक्त नर हाथी मिथुन को सकुशल उतारकर पहले से सैनेटाइजर वन चौकी में कड़ी सुरक्षा एवं देखभाल में रखा गया है।
यहां वह नए माहौल के बावजूद भी प्रसन्न नजर आ रहा है। उधर दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि चंदौली से एक विशेष ट्रक से सकुशल लाए गए नर हाथी मिथुन को दक्षिण सोनारीपुर रेंज की गुलरा चौकी पर रखा गया है। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। उक्त नर हाथी मिथुन के यहां आ जाने पर दुधवा टाइगर रिजर्व में हाथियों की संख्या 25 हो गई है।
