बरेली: बच्चों के लिए मम्मियां घर पर खाने की फरमाईशें कर रही पूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर अभी थमी ही है कि अब चिकित्सकों ने तीसरी लहर को लेकर आगह किया जा रहा है। तीसरी लहर में सीधा हमला बच्चों पर बताया जा रहा है। ऐसे में बच्चों की मम्मियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखने को मिल रही हैं। आलम यह हो …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर अभी थमी ही है कि अब चिकित्सकों ने तीसरी लहर को लेकर आगह किया जा रहा है। तीसरी लहर में सीधा हमला बच्चों पर बताया जा रहा है। ऐसे में बच्चों की मम्मियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखने को मिल रही हैं।

आलम यह हो गया है कि मम्मियों ने अनलॉक हो जाने के बाद बच्चों को बाहर के खानपान पर पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी है। वह खुद बच्चों को घर पर ही रहकर बच्चों की फरमाईशों को पूरा करने के लिए नूडल्स, चाऊमीन, बर्गर के साथ पास्ता आदि तरह तरह के व्यंजनों को बना रहीं है।

कोरोना की दूसरी लहर ने शहर में काफी कोहराम मचाया था। संक्रमण का हमला इतना तेज था कि संक्रमितों के आंकड़े में रोजाना ईजाफा हो रहा था। कोरोना की रफ्तार कम करने के लिए सरकार को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा, यहां तक कि एक महीने से अधिक समय तक लॉकडाउन लगाना पड़ा।

तब कहीं जाकर कोरोना की बेलगाम हो चुकी रफ्तार को नियंत्रित किया जा सका। वहीं अभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीसरी लहर आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसके लिए सरकार भी तैयारियां काफी तेजी से कर रही है। ऐसे महिलाएं बच्चों को घर से बाहर निकलने पर पांबदियों के साथ बाहर से कुछ भी खाने को नहीं मंगा रही है।

दूसरी लहर ने मचाई तबाही

लता शर्मा ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर ने शहर में काफी तबाही मचाई है। जिससे काफी खौफजदा हो गए हैं। अब तीसरी लहर आने की आंशका जताई जा रही है। बच्चों को बाहर का खाने का कुछ भी नहीं दे रहे हैं।

छोटे बच्चे हो सकते शिकार

खुशबू शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने की चेतावनी दी गई है। चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञों की चेतावनी के मुताबिक हमले से छोटे बच्चे शिकार हो सकते हैं। ऐसे में पांबदियों को अमल में लाना शुरू कर दिया है। पूरी तरह से घर के बने भोजन पर अधारित है।

संबंधित समाचार