अमेठी: अनी बुलियन चिटफंड कंपनी पर कार्रवाई, तीन करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। चिटफंड कंपनी के नाम से लोगों को धन जमा कराने व मेच्योरिटी पूरी होने के बाद उपभोक्ताओं को भुगतान नहीं करने के मामले में अनी बुलियन कंपनी पर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को जिलाधिकारी के आदेश पर कंपनी की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी गई। कमरौली थाना क्षेत्र के …

अमेठी, अमृत विचार। चिटफंड कंपनी के नाम से लोगों को धन जमा कराने व मेच्योरिटी पूरी होने के बाद उपभोक्ताओं को भुगतान नहीं करने के मामले में अनी बुलियन कंपनी पर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को जिलाधिकारी के आदेश पर कंपनी की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी गई।

कमरौली थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी आवासीय कालोनी में अनी बुलियन चिटफंट कंपनी चालाई जा रही थी। कंपनी के मालिक अजीत कुमार पर लोगों से धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का मुकदमा चल रहा है। जिलाधिकारी अमेठी के आदेश पर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए कंपनी की करीब तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।

गौरीगंज क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, कमरौली थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने मय हमराह कमरौली थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी कालोनी में एक मकान व एक फैक्ट्री जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ पचास लाख रुपये व गौरीगंज में चार लग्जरी वाहन जिनकी कीमत 60 लाख रुपये के लगभग को कुर्क कर सम्पत्ति सीज की गई है।

गौरीगंज क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। अनी बुलियन चिटफंड कंपनी के मालिक के द्वारा लोगों से धोखाधड़ी कर अर्जित की गई संपत्ति में एक मकान व एक फैक्ट्री व चार लग्जरी वाहनों जिनकी कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये को कुर्क कर सीज किया गया है।

संबंधित समाचार