नैनीताल: इस बार भी मां नयना देवी के दरबार में नहीं लगेगा श्रद्धालुओं का तांता
नैनीताल, अमृत विचार। कोरोना काल को देखते हुए ज्येष्ठ शुक्ल नवमी के अवसर पर यानि की आने वाली 19 जून को प्रस्तावित मां नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस इस बार भी सादगी से मनाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन की ओर से इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण आयोजन में किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम …
नैनीताल, अमृत विचार। कोरोना काल को देखते हुए ज्येष्ठ शुक्ल नवमी के अवसर पर यानि की आने वाली 19 जून को प्रस्तावित मां नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस इस बार भी सादगी से मनाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन की ओर से इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण आयोजन में किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि मंदिर परिसर में मुख्य पुजारी की ओर से विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की जाएगी।
मंगलवार को श्री मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने बताया कि कोरोना महामारी में लगातार बढ़ रहे प्रकरणों पर नियंत्रण को लेकर सरकार तथा प्रशासन की ओर से गाडलाइन प्रभावी की गई हैं। ऐसे में आगामी 19 जून को प्रस्तावित मां नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से नहीं मनाया जाएगा। पिछले साल की तरह इस बार भी आयोजन औपचारिक रूप में होगा। भंडारा व भजन संध्या जैसे कार्यक्रम इस बार नहीं किए जाएंगे। मालूम हो कि मां नयना देवी के भक्त देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। जोकि हर वर्ष स्थापना दिवस के मौके पर नैनीताल पहुंचते हैं। नैनीताल में वर्ष 1884 से लगातार मां के मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए इस वर्ष भी कार्यक्रम औपचारिक रूप में होंगे।
