बरेली: स्टॉक कम मिलने पर कोटेदार पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तहसील बहेड़ी थाना नवाबगंज क्षेत्र में एआरओ ने कोटेदार के खिलाफ राशन वितरण में गड़बड़ी करने पर मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रामसभा मिलक पिछौड़ा ब्लाक दमखोदा उचित दर विक्रेता भगवानदास की दुकान पर बीते दिनों निरीक्षण के दौरान स्टॉक कम मिलने के बाद एसडीएम कार्यालय से नोटिस जारी हुआ था। नोटिस के …

बरेली, अमृत विचार। तहसील बहेड़ी थाना नवाबगंज क्षेत्र में एआरओ ने कोटेदार के खिलाफ राशन वितरण में गड़बड़ी करने पर मुकदमा दर्ज कराया है।

ग्रामसभा मिलक पिछौड़ा ब्लाक दमखोदा उचित दर विक्रेता भगवानदास की दुकान पर बीते दिनों निरीक्षण के दौरान स्टॉक कम मिलने के बाद एसडीएम कार्यालय से नोटिस जारी हुआ था। नोटिस के जरिए कोटेदार को ई-पॉस मशीन और बीते तीन महीनों की मूल बिक्री के अभिलेखों को प्रस्तुत करने को कहा गया था।

आरोप है कि दुकान पर खाद्यान वास्तविक मात्रा से कम मिला था। स्टॉक रजिस्टर में आवश्यक वस्तुओं की आमद और बिक्री दर्ज नहीं करने जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गई थीं। इस संबंध में जारी किए गए नोटिस का कोटेदार ने कोई जवाब नहीं दिया।

इतना ही नहीं कोटेदार ने एमडीएम योजना का गेहूं चावल विद्यालय के छात्रों को वितरित करने अथवा ग्राम प्रधान या स्कूल के प्रधानाध्यापक को प्राप्त करने के संबंध में भी कोई अभिलेख पेश नहीं किया और न ही स्टॉक रजिस्टर में कोई साक्ष्य मिला।

जिलाधिकारी का अनुमोदन मिलने के बाद कोटेदार के खिलाफ एआरओ ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। एआरओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कोटेदार के यहां स्टॉक कम मिला था इसके अलावा भी काफी अनियमितताएं थी जिसके बाद कोटेदार को नोटिस भेजा गया। जवाब नहीं मिलने पर अब मुकदमा दर्ज कराया है।

संबंधित समाचार