बरेली: मूल्यांकन शुरू, पहले दिन जांची गईं 6440 उत्तर-पुस्तिकाएं
बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग में सुधार लाने के लिए जल्द ही रुहेलखंड विश्वविद्यालय इनोवेशन यूथ एंबेस्डर नियुक्त करेगा। विश्वविद्यालय की आईआईसी (इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल) यानी नवाचार परिषद की ऑनलाइन बैठक में इसका निर्णय लिया गया है। मौजूदा समय में विश्वविद्यालय को सिर्फ एक ही स्टार रैंकिंग में मिला है। नए नवाचार से …
बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग में सुधार लाने के लिए जल्द ही रुहेलखंड विश्वविद्यालय इनोवेशन यूथ एंबेस्डर नियुक्त करेगा। विश्वविद्यालय की आईआईसी (इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल) यानी नवाचार परिषद की ऑनलाइन बैठक में इसका निर्णय लिया गया है।
मौजूदा समय में विश्वविद्यालय को सिर्फ एक ही स्टार रैंकिंग में मिला है। नए नवाचार से रैंकिंग में सुधार की उम्मीद है। इससे अटल रैंकिंग में भी फायदा मिलेगा। शिक्षा मंत्रालय के द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में सुधार के लिए इनोवेशन सेल का गठन किया गया है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में भी इनोवेशन सेल है। कोरोना की वजह सेल सही से काम नहीं कर पा रही थी।
कुछ महीने पहले प्रो. तुलिका सक्सेना को सेल का समन्वयक बनाया गया था। प्रो. तुलिका ने बताया कि जल्द ही यूथ इनोवेशन एंबेस्डर नियुक्त किए जाएंगे। इसमें शिक्षक व छात्र भी हो सकते हैं। इनकी शिक्षा मंत्रालय के द्वारा ट्रेनिंग करायी जाएगी। इसके अलावा कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 31 जुलाई तक प्रकोष्ठ के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
इसके तहत वर्कशॉप, हैकथॉन, डिजाइनिंग प्रोग्राम, समेत कई कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। भीड़-भाड़ से बचने के लिए अधिकांश कार्यक्रम ऑनलाइन होंगे। इसका एक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। बैठक में प्रो. एसएस बेदी, प्रो. विनय ऋ षिवाल, प्रो. एमके सिंह, प्रो. एके सिंह व अन्य मौजूद रहे।
