बरेली: बाजार जा रही युवती से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। बाजार जा रही युवती के साथ युवक ने सरेआम छेड़खानी कर दी। उसकी पीठ पर हाथ मारा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इज्जतनगर के सिद्धार्थ नगर निवासी युवती ने बताया कि उसके घर के पास ही रहने वाला लालता प्रसाद अक्सर उसे परेशान …
बरेली, अमृत विचार। बाजार जा रही युवती के साथ युवक ने सरेआम छेड़खानी कर दी। उसकी पीठ पर हाथ मारा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इज्जतनगर के सिद्धार्थ नगर निवासी युवती ने बताया कि उसके घर के पास ही रहने वाला लालता प्रसाद अक्सर उसे परेशान करता है। सोमवार सुबह वह काम से बाजार जा रही थी। इसी बीच रास्ते में लालता प्रसाद ने उसे रोक लिया और उससे छेड़खानी करने लगा। आरोपी ने युवती की पीठ पर हाथ मार दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
