बरेली पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी कार्यकर्ताओं का पुलिस के रोकने पर विरोध-नारेबाजी
बरेली, अमृत विचार। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के आज बरेली पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले अधिकारी तैयारियों में जुटे नजर आए। पहली बार शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए बनाए पांडाल में एयर कंडीशनर (एसी) लगाए गए। दो दो टन के चार एसी अस्थायी तौर पर लगाए गए। इसके साथ एडवांस तरह …
बरेली, अमृत विचार। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के आज बरेली पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले अधिकारी तैयारियों में जुटे नजर आए। पहली बार शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए बनाए पांडाल में एयर कंडीशनर (एसी) लगाए गए। दो दो टन के चार एसी अस्थायी तौर पर लगाए गए। इसके साथ एडवांस तरह के कूलर भी मंगाए गये हैं।

इससे साफ जाहिर है कि समय के साथ वीआईपी कल्चर की तस्वीर भी बदल रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में एसी लगाने को लेकर खूब चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। लाखों की कीमत के एसी शोरूम से मंगाए गये हैं। बजट कहां से खर्च हुआ इसको लेकर भी सुगबुगाहट शुरू हो गयी है। कुछ माह पूर्व कोविड से पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जब भोजीपुरा में हुआ, तब भीषण गर्मी में इस तरह एसी व एडवांस कूलर नहीं लगाए गये थे।

डिप्टी सीएम के पहुंचने से पहले बहेड़ी विधायक छत्रपाल गंगवार ने सरकड़ा गांव की सड़क उप मुख्यमंत्री से पास कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात की। करीब बीस मिनट तक चर्चा के बीच विधायक ने सड़क पास कराने की मांग जोरशोर से रखी।
केशव मौर्य के आने से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं का पुलिस के रोकने पर विरोध नारेबाजी

