बाराबंकी: घूमने निकला बाइक सवार, दो दिन बाद नहर में मिली लाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए युवक का शव बुधवार को इंदिरा नहर में मिली। शव पर कई जगह चोट के निशान है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना देवा के मती चौकी के ग्राम जबरी कला निवासी अमरमणि पुत्र दुर्गा प्रसाद 14 जून की शाम 7:30 बजे घर से हाईवे …

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए युवक का शव बुधवार को इंदिरा नहर में मिली। शव पर कई जगह चोट के निशान है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

थाना देवा के मती चौकी के ग्राम जबरी कला निवासी अमरमणि पुत्र दुर्गा प्रसाद 14 जून की शाम 7:30 बजे घर से हाईवे किसान पथ पर बाइक से घूमने के लिए निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। मंगलवार सुबह उसकी बाइक किसान पथ पर मिली थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका के चलते पुलिस को तहरीर दी थी।

बुधवार सुबह इंदिरा नहर में अमरमणि का शव मिला। शव के चेहरे और अन्य जगह चोटों के निशान थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। देवा कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार