बदायूं: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उझानी/बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के कछला में बरेली-मथुरा हाईवे पर गंगा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टर ने बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल …

उझानी/बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के कछला में बरेली-मथुरा हाईवे पर गंगा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टर ने बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव कम्मपुर निवासी संदीप (35) पुत्र महेंद्र अपने छोटे भाई उमेश (11) के साथ अपने ननिहाल सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भागी नगला से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र में कछला बरेली-मथुरा हाईवे पर गंगा पुल पर पहुंची तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन उझानी सीएचसी पहुंच गए। संदीप की मौत से परिवार की महिलाओं ने विलाप शुरू कर दिया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उमेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उमेश ने भी दम तोड़ दिया। दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार