बरेली: 80038 करोड़ की 308 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
बरेली, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सर्किट हाउस में मंडल की लोक निर्माण विभाग, राज्य सेतु निगम की 308 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं 80038.52 करोड़ रुपए की लागत से संपन्न करायी जाएंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जितनी सड़कें, पुल …
बरेली, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सर्किट हाउस में मंडल की लोक निर्माण विभाग, राज्य सेतु निगम की 308 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं 80038.52 करोड़ रुपए की लागत से संपन्न करायी जाएंगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जितनी सड़कें, पुल 15 साल में नहीं बने, उतनी सड़कें और पुल भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यक्रम में बने हैं। सड़कों की स्थिति में पहले से गुणात्मक सुधार आया है। पहले लोग यह कहते थे कि जहां से टूटी सड़क शुरू हो जाए, समझ जाएं कि यूपी की सीमा आ गयी। पहले रामपुर में आने के दौरान सड़कें खराब मिलती थीं। अब ऐसा नहीं है। लोक निर्माण विभाग, उससे जुड़ी संस्थाओं के कार्यों में भी काफी सुधार आया है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनपद बरेली, बदायूं, पीलीभीत तथा शाहजहांपुर में 225 करोड़ से सड़कों का निर्माण और नदी व नालों पर सेतु, 41 करोड़ से 15 लघु सेतु, 117 करोड़ से दीर्घ सेतु, 186 करोड़ रुपए से 75 विभिन्न परियोजनाएं मिलाकर 308 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017-18 से अब तक स्वीकृत कुल कार्यों की संख्या 3985 है। जिनकी लागत 4042.31 करोड़ रुपये है। चार वर्षों में बरेली क्षेत्र में सर्वाधिक विकास हुआ है। जनप्रतिनिधियों से कहा कि हर लोकसभा/विधानसभा क्षेत्र के विकास का खजाना सबके लिए खुला है।
कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड दर्जा राज्यमंत्री गोपाल अंजान, शहर विधायक डा. अरुण कुमार, बहोरन लाल मौर्य, छत्रपाल गंगवार, डीसी वर्मा, राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, धर्मपाल सिंह, श्याम बिहारी लाल, धर्मेंद्र शाक्य, मेयर डा. उमेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा, बाबूराम पासवान, किशन राजपूत, संजीव प्रताप सिंह, रविन्द्र सिंह राठौर, सोमपाल शर्मा, वीरपाल गंगवार, निर्भय गुर्जर, दुर्विजय सिंह शाक्य, नीरेंद्र सिंह राठौर, अजय सक्सेना, चंचल गंगवार, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अभय चौहान, डॉ नरेंद्र गंगवार, डॉ मनोज गुप्ता, तेजेस्वरी सिंह, प्रभु दयाल लोधी, प्रतेश पांडे, देवेंद्र जोशी, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, अधीर सक्सेना, विष्णु शर्मा, तृप्ति गुप्ता, राजीव गुप्ता, सूर्यकांता मौर्य, विष्णु अग्रवाल, राज अग्रवाल, प्रशांत बिसारिया आदि मौजूद रहे।
कोविड गया नहीं, बचाव जरूरी है
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कार्यक्रम में कम से कम लोगों को आने के लिए कहा गया लेकिन ज्यादा लोग दिख रहे हैं। यूपी में कोविड-19 महामारी पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत की गई और सरकार ने कोरोना पर काबू पाने में शत प्रतिशत तो नहीं लेकिन सर्वाधिक सफलता प्राप्त की गई। पुलिस प्रशासन, डाक्टर और जन सहयोग की मेहनत रंग लाई। अब कोरोना नाम मात्र रह गया है। उन्होंने अपील की कि कोई अब भूल कर भी लापरवाही न करें। अभी भी सावधानी से रहना होगा।
पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उप मुख्यमंत्री है
उप मुख्यमंत्री ने बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत से पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उप मुख्यमंत्री है। जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं की समस्या का हर हाल में निराकरण कराएं।
