बरेली: फुटपाथ दुकानदारों को अब 20 हजार तक दिया जाएगा ऋण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत फुटपाथ दुकानदारों को अब 20 हजार रुपए का ऋण दिया जाएगा लेकिन इस योजना का लाभ केवल वही ले सकेंगे जो पूर्व में लिए ऋण को जमा कर चुके हैं। योजना के तहत पूर्व में 10 हजार रुपए का ऋण दिया गया था। योजना का लाभ लेने …

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत फुटपाथ दुकानदारों को अब 20 हजार रुपए का ऋण दिया जाएगा लेकिन इस योजना का लाभ केवल वही ले सकेंगे जो पूर्व में लिए ऋण को जमा कर चुके हैं। योजना के तहत पूर्व में 10 हजार रुपए का ऋण दिया गया था।

योजना का लाभ लेने के लिए वेंडर को नगर निगम में सत्यापन कराना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन व बैंक खाते के सर्वे के बाद ऋण मंजूर होगा। योजना को शुरू हुए एक साल हो चुके हैं। शहर में अब तक 11,857 लोग योजना के तहत 10 हजार का ऋण ले चुके हैं। इनमें से 13 लोग ऋण जमा कर चुके हैं जो दूसरी किस्त का 20 हजार रुपए ऋण लेने के पात्र हैं।

बाकी लोग भी पूर्व का ऋण अदा कर ऋण ले सकते हैं। बरेली में प्रथम किस्त में 10 हजार रुपए का ऋण देने के लिए 22,620 लोगों को लाभ दिलाने का लक्ष्य दिया गया था। दूसरी किस्त 20 हजार रुपए के लिए 6520 वेंडरों को लाभ देना का लक्ष्य रखा गया है।

संबंधित समाचार