बरेली: सऊदी में फंसा बरेली का युवक, वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। सऊदी अरब में काम करने गए एक युवक को अब खाने के लाले पड़े हुए हैं। आरोप है कि पैसे मांगने पर उसे बंधक बना लिया गया है। उसके बुजुर्ग माता पिता ने केन्द्र और प्रदेश सरकार से बेटे की वतन वापसी की गुहार लगाई है। वहीं युवक ने सोशल मीडिया पर …
बरेली, अमृत विचार। सऊदी अरब में काम करने गए एक युवक को अब खाने के लाले पड़े हुए हैं। आरोप है कि पैसे मांगने पर उसे बंधक बना लिया गया है। उसके बुजुर्ग माता पिता ने केन्द्र और प्रदेश सरकार से बेटे की वतन वापसी की गुहार लगाई है। वहीं युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर यातनाएं देने का आरोप लगाया है।
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पदारतपुर का रहने वाला जाहिद अली चार साल पहले परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से सऊदी में ड्राइवरी करने के लिए गया था। वहां पर वह कपिल नाम के युवक की गाड़ी चलाने लगा। आरोप है कि जब उसने जब कपिल से अपने वेतन के पैसे मांगे तो उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बेटे ने जब परिवार के लोगों को फोन पर सच्चाई बताई तो परिवार के लोगों ने केन्द्र और प्रदेश सरकार से बेटे की वतन वापसी की गुहार लगाई है।
युवक की मां रुखसाना ने बताया कि बेटे की वतन वापसी के लिए वह दिन रात दुआ कर रहे हैं। वहीं युवक ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करके बताया कि 2017 में वह अपनी परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सऊदी में फैमिली ड्राइवर के पद पर गया था। सऊदी में जाने के बाद वहां के कपिल ने उसे नौकरी तो दी लेकिन उसे खर्चे के लिए पैसे नहीं दिए।
उसका कपिल से पैसे को लेकर विवाद होता रहा। जिसके बाद युवक ने सऊदी के लेबर कोर्ट में अपनी बात रखी। आरोप है कि कपिल ने उसकी आवाज दबाने के लिए वीजा और जरूरी दस्तावेजों को अपने पास रख लिये। जिसके बाद उसने न्याय के लिए कई जगह गुहार लगाई लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिला।
