मुरादाबाद : करंट लगने से मजदूर की मौत, पेड़ से लकड़ी तोड़ते वक्त आया चपेट में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/ बिलारी/अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरथल में खाना बनाने के लिए पेड़ से लकड़ी तोड़ रहे मज़दूर की एचटी लाइन की चपेट में आकर करंट से मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लनिए भेज दिया …

मुरादाबाद/ बिलारी/अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरथल में खाना बनाने के लिए पेड़ से लकड़ी तोड़ रहे मज़दूर की एचटी लाइन की चपेट में आकर करंट से मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लनिए भेज दिया है। मृतक के पिता की आरे से कोतवाली में तहरीर दी गई है।

जनपद अमरोहा के थाना मंडी धनौरा के गांव नांदनौर निवासी 25 वर्षीय बलजीत पुत्र रामप्रसाद बिलारी के सरथल गांव के पास नहर की पुलिया निर्माण में मजदूरी कर रहा था। शासकीय योजनांतर्गत नहर की पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। बलजीत के साथ उसी के गांव के नौ अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे। वह नहर के पास ही टेंट लगाकर रात को भी वहीं सोते थे।

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह करीब छह बजे ठेकेदार ने खाना बनाने के लिए पेड़ से कुछ लकड़ी तोड़कर लाने के लिए कहा। बलजीत पेड़ से लकड़ी तोड़ रहा था, इसी दौरान लोहे का सरिया नीचे लटक रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया। इसकी वजह से वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झूलस गया।

तत्काल ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौक़े पर पहुंच गई। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर मृतक के परिजन मौक़े पर पहुंचे। मृतक बलजीत तीन भाइयों में बीच का था।

वहीं उसकी शादी चार साल पहले मोनिका के साथ हुई थी। मृतक पर दो साल का बेटा भी है, वहीं उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती भी है। मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। मृतक के पिता की ओर से तहरीर दी गई है।

संबंधित समाचार