अमरोहा: पत्नी ने भाई के साथ मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, एक आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा/मंडी धनौरा/अमृत विचार। बछरायूं थाना क्षेत्र में पत्नी ने अपने भाई और एक अन्य साथी के साथ मिलकर अपने पति को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए …
अमरोहा/मंडी धनौरा/अमृत विचार। बछरायूं थाना क्षेत्र में पत्नी ने अपने भाई और एक अन्य साथी के साथ मिलकर अपने पति को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों में कोहराम मचा है।
बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर पटटी निवासी विजय पुत्र बूंदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हरिओम सिंह पुत्र बूंदी का विवाह वर्ष 2012 में अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा निवासी जयपाल सिंह की पुत्री दीपा के साथ हुई थी। जानकारी के अनुसार इन दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। 16 जून की दोपहर में करीब ढाई बजे पति-पत्नी में किसी रिशतेदारी में शादी में जाने के लिए विवाद हो गया।
इस दौरान पत्नी ने अपने पति के साथ मारपीट की। शाम को करीब साढ़े चार बजे दीपा ने अपने भाई बब्लू पुत्र जयपाल सिंह व एक अन्य युवक को बुला लिया और तीनों ने मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया और वहां से भाग निकले। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल अवस्था में हरिओम को अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई विजय सिंह की तहरीर पर मृतका की पत्नी, साले बब्लू व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज वर्मा ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक की पत्नी दीपा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है, जबकि फरार दोनों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पहले भी कई बार हुआ था झगड़ा
मंडी धनौरा। पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हुआ था, लेकिन परिवार के लोग आपस में सुलह करा दिया करते थे। बताते हैं कि ससुराल पक्ष भी कभी फैसले की बात नहीं करता था और उल्टे हरिओम के साथ ही मारपीट करते थे। अगर दोनों परिवार समझदारी से काम लेते तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। हरिओम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हरिओम की पत्नी अक्सर अपने पति के साथ मारपीट करती रहती थी।
