कुशीनगर: दावत के बहाने छात्र का अपहरण, 20 लाख की मांगी फिरौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के हाटा नगर के इंदिरानगर वार्ड के एक युवक का उसके दोस्तों की ओर से गुरुवार की रात अपहरण करने व 20 लाख रुपए फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नगर के वार्ड नंबर 25 इंदिरा …

कुशीनगर। जिले के हाटा नगर के इंदिरानगर वार्ड के एक युवक का उसके दोस्तों की ओर से गुरुवार की रात अपहरण करने व 20 लाख रुपए फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नगर के वार्ड नंबर 25 इंदिरा नगर निवासी नारद गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर दी है कि गुरुवार को शाम साढे सात बजे हमारे दरवाजे पर दो मोटरसाइकिल से तीन लोग आए और कहा कि कप्तानगंज चौराहे के पास शारदा हास्पिटल के बगल में दावत पर चलना है।

संदीप ने अपनी बहन को बताया कि अजीत के वहां दावत‌ है। रात में करीब 9 बजे मेरे मोबाइल पर फोन आया कि आपके लड़के का अपहरण हो गया है बीस लाख रुपए भेजवा दो और फोन काट दिया। नारद गुप्ता ने बताया कि उसका लड़का गोरखपुर में एक पैरामेडिकल कालेज से पैथोलॉजी की पढाई कर रहा है। लॉकडाउन के कारण इस समय घर पर ही रहता था।

तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
पुलिस ने नारद गुप्ता के तहरीर के आधार पर एक नामजद अजीत उर्फ भट्ठू व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा अपराध सं 260/21धारा 364ए आईपीसी के तहत दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोतवाली में पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह व क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक ने वादी का बयान लिया और शीघ्र ही ‌युवक की सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया।

मामले के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
-अयोध्या प्रसाद सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर

संबंधित समाचार