कुशीनगर: रात में आई कॉल- तुम्हारे बेटे का किडनैप हो गया है, 20 लाख भेजो और फिर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर, अमृत विचार। हाटा कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मुहल्ला निवासी युवक को गुरुवार की शाम दावत खिलाने के बहाने कुछ युवको द्वारा अपरहण कर बीस लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी। एडिशनल एसपी ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर शुक्रवार शाम कप्तानगंज …

कुशीनगर, अमृत विचार। हाटा कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मुहल्ला निवासी युवक को गुरुवार की शाम दावत खिलाने के बहाने कुछ युवको द्वारा अपरहण कर बीस लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी। एडिशनल एसपी ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर शुक्रवार शाम कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के समीप नहर के पास एक स्कूल से ग्रामीणों की सूचना पर युवक को सकुशल बरामद कर लिया।

बतादें कि हाटा नगर के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर निवासी नारद गुप्ता ने हाटा कोतवाली पुलिस को गुरुवार की शाम तहरीर देकर जिक्र किया था कि साढे सात बजे उनके दरवाजे पर दो मोटरसाइकिल से तीन लोग आए और कहा कि कप्तानगंज चौराहे के पास शारदा हास्पिटल के बगल में दावत पर चलना है।

उनका लड़का संदीप (19) अपनी बहन को बताकर उनके साथ चला गया कि वह अजीत के घर दावत‌ पर जा रहा है। रात मे लगभग 8:46 मिनट पर उनके मोबाइल पर फोन आया कि आपके लड़के का अपहरण हो गया है। बीस लाख रुपए भेजवा दो और फोन काट दिया। नारद गुप्ता ने बताया कि उसका लड़का गोरखपुर में एक पैरामेडिकल कालेज से पैथोलॉजी की पढाई कर रहा है। लाॅकडाउन के कारण इस समय घर पर ही रहता था।

नशे की हालत में था युवक, मुंह पर बांधी गयी थी पट्टी

अपहृत युवक को देखने से पता चल रहा था कि अपहरणकर्ताओ ने खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके मुंह पर पट्टी बांध दिया था। जिसे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ही नरायनपुर गांव के समीप नहर के पास एक स्कूल में बंद कर दिया। शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे युवक को होश आया और स्कूल के दरवाजे पर जोर से धक्का मारने लगा। इसी दौरान आवाज सुनकर अगल- बगल खेत मे काम कर रहे कुछ ग्रामीणों ने सुना और जाकर देखा।

सूचना मिलते ही मौके से हाटा एसडीएम, सीओ पीयूष कांत राय, कोतवाल हाटा जेपी पाठक, थानाध्यक्ष कप्तानगंज गोपाल पांडेय मयफोर्स उक्त जगह पहुंचे और परिजनों को भी सूचना दी। चूंकि युवक की हालत ठीक नहीं लग रही थी जिसे पुलिस टीम द्वारा सीएचसी मथौली ले जाया गया जहां स्वास्थ्य परीक्षण कराने में जुट गए। मौके से पहुंचे परिजनों ने युवक का शिनाख्त किया।

एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

हाटा पुलिस ने नारद गुप्ता के तहरीर के आधार पर एक नामजद अजीत उर्फ भट्ठू व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज