बरेली: बरसात से पहले नहीं, सीवर का काम न पूरा होने से बढ़ी दिक्कत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरसात से पहले सीवर लाइन का काम खत्म नहीं होने से सिटी स्टेशन रोड और अलखनाथ मंदिर रोड के पास राहगीरों की दुश्वारियां काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में यातायात की व्यवस्था भी लगातार बेपटरी हो रही है। पिछले एक साल से सीवर ट्रंक लाइन बिछाने का काम चल रहा है। बहुत …

बरेली, अमृत विचार। बरसात से पहले सीवर लाइन का काम खत्म नहीं होने से सिटी स्टेशन रोड और अलखनाथ मंदिर रोड के पास राहगीरों की दुश्वारियां काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में यातायात की व्यवस्था भी लगातार बेपटरी हो रही है।

पिछले एक साल से सीवर ट्रंक लाइन बिछाने का काम चल रहा है। बहुत सी जगहों पर काम पूरा हो चुका और कुछ जगहों पर काम चल रहा है। कुतुबखाना चौराहे से जिला पंचायत रोड की तरफ बिहारीपुर ढाल की तरफ जाने वाले रोड की सड़क धंस गई है। इस रोड पर फिर एक बार जाम लगना शुरू हो गया है। कई दिनों से बारिश की वजह से शहर की बहुत सी सड़कें धंस गई है।

सिटी स्टेशन रोड पर सीवर लाइन की खुदाई को मिटटी से पाटा,बारिश के पानी से बह गई मिटटी।

बहुत सी सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। जिस की वजह से जाम की समस्या बनी है। सीवर व पाइप लाइन डालने के बाद सड़क को मिट्टी से पाटकर दिया था। इसके बाद इस रोड पर दोनों तरफ का यातायात फिर एक ही लेन पर आ जाने से यहां जाम की समस्या बनी हुई है। वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई।

वहीं दूसरी तरफ सिटी स्टेशन रोड पर भी सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। रोड पर जाम की समस्या बनी हुई है। यहां भी सड़क न बन पाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। उधर चौधरी तालाब से अलखनाथ मंदिर होते हुए किला की ओर भी सीवर लाइन का काम चल रहा है। रोड की खुदाई होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

संबंधित समाचार