रूस में भारी बारिश, क्रिमिया में 321 बच्चों सहित 1773 लोगों को सुरक्षित निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मास्को। रूस के क्रिमिया में भारी बारिश और बाढ़ में फंसे 1700 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर करीब 200 अस्थायी आश्रयगृहों में रखा गया है। रूस के आपात मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि हमने 321 बच्चों सहित बाढ़ क्षेत्र में फंसे 1,773 लोगों को बाहर निकाला …

मास्को। रूस के क्रिमिया में भारी बारिश और बाढ़ में फंसे 1700 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर करीब 200 अस्थायी आश्रयगृहों में रखा गया है। रूस के आपात मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि हमने 321 बच्चों सहित बाढ़ क्षेत्र में फंसे 1,773 लोगों को बाहर निकाला है और 183 लोग मौजूदा समय में पांच अस्थाई आश्रय गृहों में रह रहे हैं।

क्रीमिया तेज चक्रवाती तूफान के कारण प्राकृतिक आपदा का समाना कर रहा है। केर्च शहर सहित प्रायद्वीप के पूर्व में गुरुवार को 300 से अधिक घर बाढ़ की चपेट में आ गए। वहीं शुक्रवार को चक्रवाती तूफान याल्टा से टकराया, जिससे नदी में उफान आ गया और सड़कों और घरों में पानी भर गया। नदी में उफान के कारण शहर के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे।

संबंधित समाचार