बिथरी चैनपुर: विदाई के समय गिरी खपरैल, एक की मौत, 11 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। विदाई के समय नाश्ते के इंतजार में बारिश होने के कारण बराती खपरैल के नीचे खड़े हो गए। यहां हलवाई नाश्ता तैयार कर रहा था। इस दौरान खपरैल भर भराकर नीचे खड़े लोगों के ऊपर गिर गई। जिसमे हलवाई की मौत हो गई, जबकि पांच कारीगर और छह बराती घायल हो …

बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। विदाई के समय नाश्ते के इंतजार में बारिश होने के कारण बराती खपरैल के नीचे खड़े हो गए। यहां हलवाई नाश्ता तैयार कर रहा था। इस दौरान खपरैल भर भराकर नीचे खड़े लोगों के ऊपर गिर गई। जिसमे हलवाई की मौत हो गई, जबकि पांच कारीगर और छह बराती घायल हो गए।

थाना क्षेत्र के मानपुर भगवतीपुर राजाराम निवासी हरिशंकर की बेटी पुष्पा की शादी गजेन्द्र यादव पुत्र जर्मन सिंह निवासी गोकलपुर के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को गजेन्द्र बरात लेकर पुष्पा के घर पहुंचा। शादी समारोह में कई बराती शामिल होने आए। शनिवार सुबह के वक्त विदाई समारोह होना था। इस दौरान बरातियों के लिए नाश्ता तैयार किया जा रहा था।

बारिश होने के कारण लोग खपरैल के नीचे खड़े हो गए। यहां तिलहर निवासी कारीगर संजीव (23) अपने साथी प्रदीप, सूरज, राहुल, अतुल व सूरज के साथ नाश्ता तैयार कर रहा था। इस दौरान अचानक खपरैल सभी लोगों के ऊपर गिर गई। सभी लोग खपरैल के मलबे में दब गए। हादसे में संजीव की मौत हो गयी, जबकि उसके साथी घायल हो गए।

दुल्हन के बहनोई विनोद यादव, भांजी कोमल निवासी ग्राम रुद्रपुर थाना भमौरा, वीरेश निवासी ग्राम भेटा बिशारतगंज, मौसेरी बहन सुनीता व भाई चरण सिंह भी घायल हो गए। परिजनों ने ग्रामीणो की मदद से घायलों को खपरैल से बाहर निकालकर निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। संजीव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के दोपहर बाद में दुल्हन की विदाई हो सकी।

संबंधित समाचार