बरेली: बरेली-दिल्ली फ्लाइट के यात्रियों को झटका, नहीं मिलेगा छूट का लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली-दिल्ली हवाई रूट के यात्रियों के लिए बड़ा झटका लगा है। उन्हें मानसून बोनांजा ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा। टिकट बुक कराने के दौरान उन्हें 1936 रुपए ही खर्च करने पड़ेंगे। पहले एलाइंस एयर ने मानसून बोनांजा ऑफर जारी किया जिसमें इस रूट के लिए भी छूट प्रदान की गयी। जिसमें 999 …

बरेली, अमृत विचार। बरेली-दिल्ली हवाई रूट के यात्रियों के लिए बड़ा झटका लगा है। उन्हें मानसून बोनांजा ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा। टिकट बुक कराने के दौरान उन्हें 1936 रुपए ही खर्च करने पड़ेंगे। पहले एलाइंस एयर ने मानसून बोनांजा ऑफर जारी किया जिसमें इस रूट के लिए भी छूट प्रदान की गयी। जिसमें 999 रुपए में यात्री बरेली-दिल्ली की यात्रा कर सकेंगे, लेकिन अब यह छूट बंद कर दी गयी।

बरेली एयरपोर्ट पर तैनात एलांइस एयर के स्टेशन मैनेजर ने शनिवार को साफ कहा कि बरेली-दिल्ली रूट के यात्रियों को ऑफर का लाभ नहीं मिल सकेगा। इस रूट का किराया पहले से कम है। कंपनी ने 19 जून से 21 जून तक ऑफर के तहत टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को लाभ देने की बात कही थी लेकिन इस रूट के यात्रियों को छूट का लाभ न मिलकर उन्हें टिकट के 1936 रुपए चुकाने पड़ेंगे। इस रूट को छोड़कर अन्य रूटों पर ऑफर के तहत छूट जारी रखे जाने की बात कही है।

बताते हैं कि एलांइस एयर ने मानसून बोनांजा ऑफर के तहत 19 जून से 21 जून तक टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को छूट प्रदान करने की घोषणा की थी। इसमें यात्रा की अवधि 1 अगस्त से 31 अक्टूबर रखी गयी थी लेकिन 19 जून को कंपनी ने यह सूचना प्रसारित की कि बरेली-दिल्ली रूट पर ऑफर प्रभावी नहीं रहेगा।

बरेली एयरपोर्ट से हवाई सेवा 8 मार्च को शुरू हुई थी। शुरुआत में बरेली से दिल्ली और दिल्ली से बरेली यात्रियों की संख्या प्रतिदिन 60-65 रह रही थी, लेकिन कोविड की दूसरी लहर शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या घटती चली गई। इस रूट पर आठ से 10 या 15 यात्रियों को लेकर भी एलाइंस एयर के 72 सीटर प्लेन ने उड़ान भरी और लगातार उड़ान जारी है। हालांकि, कोविड नियंत्रण में होने के बाद यात्रियों की संख्या भी बढ़ गयी है।

संबंधित समाचार