बदायूं: बकरी चराने गए तीन बच्चों की गड्ढे में डूबने से मौत
बदायूं, अमृत विचार। थाना इस्लामनगर के गांव कुंवरपुर क्षेत्र में शनिवार को बकरी चराने गए तीन बच्चे सोत नदी के पास एक गड्ढे में डूब गए। उन्हें गड्ढे से बाहर निकालकर गंभीर हालात में चंदौसी में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से परिजनों …
बदायूं, अमृत विचार। थाना इस्लामनगर के गांव कुंवरपुर क्षेत्र में शनिवार को बकरी चराने गए तीन बच्चे सोत नदी के पास एक गड्ढे में डूब गए। उन्हें गड्ढे से बाहर निकालकर गंभीर हालात में चंदौसी में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव के तीन बच्चेअल्तमस (11) पुत्र मुश्ताक, मोनिस (7) पुत्र शमशेर और इसराइल (11) पुत्र बबलू बकरी चराने के लिए खेतों की ओर गए थे जहां वह गांव से होकर गुजरने वाली सोत नदी के पास एक खेत के गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगे। बारिश की वजह से पानी के स्तर का पता ही नहीं चला। गड्ढे में मोनिस का पैर चला गया और अल्तमस और इसराइल उसे बचाने पहुंचे।
गड्ढा गहरा होने की वजह से पानी में तीनों बच्चे डूब गए। पास में ही बच्चों की चचेरी बहनें भी बकरियां चरा रही थीं। भाई को डूबता देखकर उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया।
आसपास खेतों पर काम करके रहे लोग वहां पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। परिजनों उन्हें चंदौसी के अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर से तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद बिसौली विधायक कुशाग्र सागर, सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह, बिसौली एसडीएम महीपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि नदी के गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हुई है।
