बाराबंकी: पत्नी गई मायके तो सदमे में पति ने कुछ कर दिया ऐसा… दो घंटे तक रुकी रही ट्रेनें
त्रिलोकपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। नशे में धुत्त युवक ने रेलवे लाइन पर जमकर हंगामा काटा। इसके चलते आधा घंटा से ज्यादा दो ट्रेनों की रफ्तार थम गयी। युवक के मुताबिक उसकी पत्नी मायके चली गयी। इससे वह बहुत सदमे में था। घटना के बाद जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया। थाना …
त्रिलोकपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। नशे में धुत्त युवक ने रेलवे लाइन पर जमकर हंगामा काटा। इसके चलते आधा घंटा से ज्यादा दो ट्रेनों की रफ्तार थम गयी। युवक के मुताबिक उसकी पत्नी मायके चली गयी। इससे वह बहुत सदमे में था। घटना के बाद जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया।
थाना जहांगीराबाद इलाके के करंद निवासी कुलदीप उर्फ लंबू की पत्नी मायके चली गयी थी। इसी से वह बहुत आहत हो गया और नशे में जहांगीराबाद स्टेशन से करीब एक किलोमीटर जाकर अप रेलवे ट्रैक पर लेट गया। अप लाइन पर सिग्नल न होने के कारण ट्रेन संख्या 09522 समस्तीपुर राजकोट एक्सप्रेस खड़ी थी। उसके चालक ने कुलदीप को ट्रैक पर देख लिया। ट्रेन से उतर कर चालक ने कुलदीप को बहुत समझया लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ।

इसी बीच डॉउन लाइन पर अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन भी खड़ी रही। ट्रेन चालक ने वीडियो बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेज दी। कुछ देर बाद जीआरपी अधिकारियों की सूचना पर पहुची जहांगीराबाद पुलिस को देख कर कुलदीप फरार हो गया। आधी रात बुढ़वल रेलवे सुरक्षा बल ने घर में दबिश देकर कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
