अयोध्या: फिल्मी कलाकारों की रामलीला का शुरू हुआ विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी अयोध्या में आगामी छह अक्टूबर से शुरू होने वाली फिल्मी कलाकारो की रामलीला का इसबार अयोध्या के संतो महंतो द्वारा विरोध शुरू हो गया है। रविवार को भगवताचार्य स्मारक सदन मे संत महंतो ने बैठक कर विरोध जताया। अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञान दास, दिगंबर अखाडा के मंहत सुरेश …

अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी अयोध्या में आगामी छह अक्टूबर से शुरू होने वाली फिल्मी कलाकारो की रामलीला का इसबार अयोध्या के संतो महंतो द्वारा विरोध शुरू हो गया है। रविवार को भगवताचार्य स्मारक सदन मे संत महंतो ने बैठक कर विरोध जताया।

अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञान दास, दिगंबर अखाडा के मंहत सुरेश दास, रसिक पीठाधीश्वर जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण, महंत अवधेश दास, नागा राम लखन दास सहित बड़ी संख्यां मे सन्तो ने विरोध जताया है।

संतो का कहना है कि बीते वर्ष की अयोध्या में वचुर्वल फिल्मी कलाकारों की रामलीला से देश मे गलत संदेश गया है। इसलिए इसबार ऐसी रामलीला का आयोजन नही होने दिया जायेगा। फिलहाल इस साल 6 अक्टूबर से 15 तक अयोध्या में रामलीला किये जाने की घोषणा की गयी है जिसका शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक प्रसारण किया जायेगा।

इस सम्बन्ध में अयोध्या की रामलीला कमिटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) द्वारा बताया गया है कि पिछले साल की तरह इस बार भी रामलीला भव्य होगी और इस बार सीता की भूमिका में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री नजर आएंगी इसके अलावां अभिनेता शक्ति कपूर अहिरावण की भूमिका में नजर आएंगे। रजा मुराद कुंभकरण की भूमिका में होंगे तो वहीं बिंदु दारा सिंह हनुमान की भूमिका निभाएंगे।

असरानी नारद मुनि और शाहबाज खान रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही अभिनेता राज माथुर भरत, अवतार गिल विभीषण, अमिता नांगिया कैकयी की भूमिका निभाएंगी। ऋतु शिवपुरी जिन्होंने गोविंदा के साथ सुपर-डुपर हिट फिल्में भी की हैं, वह राम की माता कौशल्या की भूमिका में नजर आएंगी।

संबंधित समाचार