बरेली: कीचड़ न सूखने से नहीं हो पा रहा सीवर का काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोमवार को सुबह से ही मौसम के खुले होने और धूप निकलने के बावजूद सिटी स्टेशन के पास सीवर लाइन बिछाने का काम तीसरे दिन भी ठप रहा। यहां अभी भी काफी कीचड़ है, जिसकी वजह से वहां मशीनें और मजदूर काम नहीं कर पा रहे हैं। यहां सीवर लाइन का काम …

बरेली, अमृत विचार। सोमवार को सुबह से ही मौसम के खुले होने और धूप निकलने के बावजूद सिटी स्टेशन के पास सीवर लाइन बिछाने का काम तीसरे दिन भी ठप रहा। यहां अभी भी काफी कीचड़ है, जिसकी वजह से वहां मशीनें और मजदूर काम नहीं कर पा रहे हैं। यहां सीवर लाइन का काम अधूरा होने से राहगीरों की दुश्वारियां बढ़ती रही है।

हालांकि अलखनाथ मंदिर रोड पर सोमवार को सीवर लाइन बिछाने के काम शुरु हो गया। पिछले कई दिनों से हो रही तेज बारिश से कीचड़ और जलभराव की वजह से सीवर लाइन बिछाने का काम तीसरे दिन भी प्रभावित रहा।

सोमवार को भी सिटी स्टेशन रोड पर सीवर लाइन का रूका रहा।

सिटी स्टेशन के पास खुदी रोड और कीचड़ होने की वजह से मशीन और मजदूर काम नहीं किये। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बीच उन जगहों की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब हो गई है, जहां सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। कार्य स्थल पर कीचड़ हो जाने से सीवर लाइन का काम नहीं होने से राहगीरों जाम की समस्या से भी दो चार होना पड़ रहा है।

जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से काम प्रभावित है। सीवर लाइन बिछाने के बाद यहां मिट्टी से रोड का पटान तो कर दिया गया है। लेकिन, कई जगहों पर रोड न बनने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

संबंधित समाचार