लखीमपुर-खीरी: जामुन बीनने गए बच्चों को पेड़ से बांधकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोहम्मदी- खीरी/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के मुंडा चौकी क्षेत्र के एक गांव गेहुंआ में दबंग युवक ने खेत में जामुन बीन रहे दो बालकों पवन कुमार (11) वर्ष तथा धीरज कुमार (11) को जमकर पीटा और बेल्ट से पेड़ में बांध दिया । बच्चे घंटों तक पेड़ में बंधे रोते-बिलखते दबंग से छोड़ने …

मोहम्मदी- खीरी/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के मुंडा चौकी क्षेत्र के एक गांव गेहुंआ में दबंग युवक ने खेत में जामुन बीन रहे दो बालकों पवन कुमार (11) वर्ष तथा धीरज कुमार (11) को जमकर पीटा और बेल्ट से पेड़ में बांध दिया । बच्चे घंटों तक पेड़ में बंधे रोते-बिलखते दबंग से छोड़ने की अनुनय विनय करते रहे लेकिन उन पर रहम नहीं किया गया।

जानकारी मिलने पर जब बच्चों की मांएं सरिता देवी तथा शांति देवी पहुंची और दबंग से बच्चों को खोलने की गुहार लगाई लेकिन दबंग ने एक न सुनी और गाली गलौज कर उनको भी भगा दिया। महिलाओं ने बच्चों को छुड़ाने के लिए पुलिस के सचल दल से सहायता मांगी। इसके बाद पुलिस ने बच्चों को बन्धन मुक्त कराया। महिलाओं ने दबंगों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।

कोतवाल मोहम्मदी ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस गई थी। घटना सही पाई गई। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव