बरेली: ओवरहेड टैंक बनाया, दो साल बाद भी रामवाटिका को कनेक्शन नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- का फोटो उमेश जी देंगे। बरेली, अमृत विचार। अमृत योजना के तहत श्यामगंज चौराहे पर मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के पास करोड़ों रुपये की लागत से बने ओवरहेड टैंक से बड़ी संख्या में घरों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रामवाटिका में भी बड़ी संख्या में मकानों में पेजलापूर्ति इस ओवरहेड …

फोटो- का फोटो उमेश जी देंगे।

बरेली, अमृत विचार। अमृत योजना के तहत श्यामगंज चौराहे पर मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के पास करोड़ों रुपये की लागत से बने ओवरहेड टैंक से बड़ी संख्या में घरों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रामवाटिका में भी बड़ी संख्या में मकानों में पेजलापूर्ति इस ओवरहेड टैंक से इसलिए नहीं हो पा रही है, क्योंकि जल निगम के अधिकारियों ने इस टैंक से आपूर्ति लाइन को ही नहीं जोड़ा है।

इस वजह से लोगों को गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कई बार जल निगम के अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर नगर निगम जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने इस पूरे मामले की जानकारी मेयर उमेश गौतम को दी है। मेयर का कहना है कि जनहित से जुड़े इस मामले का निस्तारण जल्द ही कराया जाएगा।

श्यामगंज और उसके आसपास के तमाम इलाकों में पानी आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए अमृत योजना के तहत जल निगम करीब दो साल पहले मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के पास करोड़ों की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया था। जल निगम ने इस ओवरहेड टैंक का निर्माण तो करा दिया लेकिन इससे जुड़े मोहल्लों में पानी की आपूर्ति शुरू हो जाए, इसके लिए पाइन लाइनों के कनेक्शन जोड़ने को लेकर काफी लापरवाही दिखाई गई।

दो साल बाद भी इस ओवरहेड टैंक से रामवाटिका में रहने वाले बड़ी संख्या में घरों में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। जल निगम के अधिकारियों ने ओवरहेड टैंक का कनेक्शन ही नहीं दिया है।

ट्रंक सीवर लाइन का भी नहीं जोड़ा कनेक्शन
महाप्रबंधक जलकल राजेश कुमार यादव ने मेयर उमेश गौतम को यह भी अवगत कराया है कि अमृत योजना के तहत मेन ट्रंक सीवर लाइन को भी जल निगम ने कुछ समय पहले बिछाया है, जो की अभी चालू नहीं की गई है। इससे रामवाटिका के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि इसके चालू होने पर ही सीवर की ढाल को भी सही कराया जाना है।

मेयर को अवगत कराया
महाप्रबंधक जलकल राजेश कुमार यादव ने बताया कि रामवाटिका में श्यामगंज चौराहे के पास करोड़ों रुपये की लागत से बने ओवरहेड टैंक का कनेक्शन अब तक नहीं जोड़ा गया है। इस वजह से बड़ी संख्या में घरों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस संबंध में मेयर को अवगत करा दिया गया है।

संबंधित समाचार