ओलंपिक में भारत का परचम बुलंद करने वाली कर्णम मल्लेश्वरी बनेंगी दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की पहली कुलपति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी को दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की पहली कुलपति नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यह घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि वह मल्लेश्वरी से मिले हैं और इस बारे में उनके साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने …

नई दिल्ली। ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी को दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की पहली कुलपति नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यह घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि वह मल्लेश्वरी से मिले हैं और इस बारे में उनके साथ विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ”दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू हो रही है। हमारा बहुत बड़ा सपना पूरा हुआ। मुझे यह कहते हुए बेहद गर्व है कि ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी पहली कुलपति होंगी। आज उनके साथ मुलाक़ात हुई और विस्तार से चर्चा हुई।”

संबंधित समाचार