बरेली: शहर की निगरानी के लिए तैयार हो रहा ट्रिपल सी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश के बाद बरेली में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम (ट्रिपल सी) की शुरूआत होने जा रही है। इसके लिए करीब 150 चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे शहर के चप्पे-चप्पे पर ऑनलाइन निगरानी रखी जा सके। नगर निगम के नए भवन की तीसरी मंजिल पर …

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश के बाद बरेली में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम (ट्रिपल सी) की शुरूआत होने जा रही है। इसके लिए करीब 150 चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे शहर के चप्पे-चप्पे पर ऑनलाइन निगरानी रखी जा सके।

नगर निगम के नए भवन की तीसरी मंजिल पर ट्रिपल सी के लिए कंट्रोल रूम बनना है। इसलिए इनती ऊपरी मंजिल तक जाने के लिए लिफ्ट लगाने की व्यवस्था भी की जा रही है। करीब आठ सौ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी शुरू होने के बाद अपराध नियंत्रण करने में भी काफी आसानी होगी।

शहर को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम दिया जाना है। यह काम अब तक शुरू हो जाना चाहिए था लेकिन निर्माणदायी संस्थाएं इसे पूरा करने में लापरवाही दिखाई रही है। स्मार्ट सिटी के सीईओ व नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने इसके लिए ठेका लेने वाली कंपनी के अधिकारियों पर शिकंजा कसा था। इससे पहले मुख्यमंत्री ने भी ट्रिपल सी की शुरूआत करने में विलंब होने पर नाराजगी जताई थी।

बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी नगर निगम परिसर के नए बहुमंजिला भवन में कंट्रोल रूम को तैयार कर रही है। करीब 170 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से शहर की निगरानी बढ़ाने के लिए कदम बढ़ाए गए हैं। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम के लागू होने से पानी और बिजली समेत अन्य तरह के बिल एक साथ जमा होंगे। बिल अलग-अलग नहीं बनेगा, बल्कि सभी सुविधाओं का एक ही बिल होगा। शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी यहीं से नजर होगी।

शहर के सभी क्षेत्रों में करीब 800 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इससे यातायात नियंत्रण के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी जाएगी। इस संबंध में स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक व अधीक्षण अभियंता निर्माण संजय सिंह चौहान का कहना है कि ट्रैफिक सिग्नल, सुरक्षा के मद्देनजर चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरों को शुरू किया जाएगा। इसके लिए शहर के तमाम हिस्सों में ओबीसी यानी ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जानी है। इससे अपराध नियंत्रण करने में काफी आसानी मिलेगी।

25 जून तक होगा लाइव डेमो
नगर आयुक्त व स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद ने नगर निगम में करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए बहुमंजिला इमारत का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि प्रोजेक्ट के तहत शहर करीब डेढ़ सौ चौराहों पर आठ सौ सीसीटीवी लगने हैं। कई स्थानों पर डिजिटल साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा कैमरों को डायल-100 से जोड़ा जाएगा। कुछ दिन बाद आम लोगों के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। इससे लोग कोई भी शिकायत सीधे कंट्रोल रुम में कर सकें। 25 जून को इसका लाइव डेमो होगा।

नगर निगम में बनाया जा रहा कंट्रोल रूम
नगर आयुक्त व सीईओ बरेली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि ट्रिपल सी का काम शुरू करने के लिए तेजी दिखाई जा रही है। इसका कंट्रोल रूम नगर निगम के नए भवन में बनाया जा रहा है। इस काम को करा रही ठेका कंपनी को भी कड़े निर्देश दे दिए गए हैं।

संबंधित समाचार